Pages

Friday, 12 April 2013

एक काशिश

तुम्हारा और मेरा रिश्ता ऐसा रिश्ता है जो जीवन में कभी भी नहीं टूट सकता ..

जीवन और मंजिल पाने की ललक में तुम आगे बढ़ते रहे ..और मै वही रुक गई जहाँ तुमने हमें छोड़ा था ...,
एक उम्मीद और एक भरोसे के बल पर मैंने तुम्हे चाहा और आगे भी .......
जिंदगी जीने के लिए इंसान को क्या चाहिए एक अच्छा हमसफ़र और एक अच्छा दोस्त जो मैंने तुममे ढूंढ लिया ....अब इसी के सहारे जीवन गुज़ारना है ........क्या फर्क पड़ता है दुनिया में कोई हमारा हो न हो जब आये अकेले तो रहना भी अकेले ही है .....खवाबो में जो अक्स देखा था वो मुझे तुम्हारे चेहरे में नज़र आया ..
बस उसी अक्स को अब हकीकत में उतार कर चले जाना है ....

Wednesday, 10 April 2013

पैमाना

यूँ तो हर शख्स कहने को रिशते बना जाता है ...पर तुम्हारी बात ही कुछ और है ..
इस जहाँ में चेहरे चाहे कितने भी खुबसूरत हो पर ..नियत कितनी भी अच्छी हो पर तुम्हारी बात ही कुछ और है ...
ज़माने में एक जगह ऐसी भी है जहाँ  धरती और आसमान का मिलन होता है ..हम और तुम शायद ऐसी ही जगह पर मिले 
मौत और ज़िन्दगी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है तुम जिंदगी और मै.
तुम्हारा बहुत सारा सामान मेरे पास है ...वो एक एक पल वो एक एक बाते और ना जाने क्या क्या ..
पता है तुम्हारे बाद मैंने किसी को अब गुड मार्निंग या गुड नाईट कहना छोड़ दिया ...
तुम्हारी एक अहमियत है मेरी लाइफ में जो मेरी जिंदगी तक तो है आगे का पता नहीं ..
हा एक बात और इस जन्म में तुम्हे माफ़ किया पर अगला जन्म सिर्फ और सिर्फ मेरा ...किसी और की कोई हिस्से दारी नहीं