एक जिन्दा लाश ....
चलो एक बार फिर सब गिले शिकवे मिटा दे , तुम तुममे रहो और मै कौन हूँ ये याद ना रखो .
तमन्नाओं की फेहरिस्त में बस एक यही आखिरी आरजू है ..तुम आसमान की उन बुलंदियों को पाओ जो सिर्फ तुम्हारे लिए ही बनी है .
मै तो होकर भी नहीं हूँ इस दुनियां में नहीं भी हूँ और हूँ भी जिन्दा भी हूँ भी और नहीं भी ..
कहते है न विशवास एक मजबूत डोर होती है ,और जब वही टूट जाये तो फिर क्या जीना और क्या मरना ।
हम अपने को अब कोई सफाई नहीं देगे और न ही कोई फ़रियाद .क्योंकि जो मेरी तकदीर में नहीं उसके पीछे भागने से क्या फायदा ...