Pages

Sunday, 29 July 2012

जिंदगी और मौत किसी का मोहताज़ नहीं होती उस जब आना होता वो बिना दस्तक  दिए ही प्रवेश कर जाती है ....
तुमसे मिलने या जीवन में आने के पहले मुझे कुछ भी पता नहीं था की चाहत क्या होती है ..पर तुमने मुझे वो अहसास दिलाया जिसके लिए तुम्हारा तहे दिल से शुक्रिया ..
माँ- बाप के जाने के बाद जीने  का मकसद कही पीछे छूट गया था पर तुम्हारे साथ मुझे एक मकसद भी मिला
तुम्हे हो या ना हो पर मे जानती हूँ तुम मेरे लिए कितना महत्व रखते हो ...
अब जीवन रहे न रहे कोई गम नहीं बस तुम्हारा साथ ही काफी है .....साथी जीवन जीने के लिए

Monday, 23 July 2012

मै क्या लिखू और किन शब्दों में लिखू ..आज मेरे पास कुछ भी तो नहीं ,मैंने जो सपने देखे थे वो सब चूर हो गए जीने का मकसद भी कही गुम  हो गया ...वो कहते है ना जब पास में कुछ भी न हो तो इंसान निडर हो जाता है क्योकि उसके पास न तो कुछ खोना होता है और न ही कुछ पाना .....
ज़िन्दगी पहले भी थी और शायद आगे भी होगी पर मकसद नहीं होगा ......
उस ज़िन्दगी में तुम्हारा नाम नहीं होगा मेरा नाम नहीं होगा .....
सुना है सत्य को किसी ने नहीं देखा पर मानते सभी है शायद वही सत्य हूँ और जिंदा सत्य हूँ ...बस अपनाने की जरुरत थी ..पर शायद उस ऊपर वाले को ये ख़ुशी भी रास नहीं आई ....

Wednesday, 11 July 2012

कल हो ना हो क्या पता और किसे पता .......

ख्वाब और ख्वाहिशो में ख्वाहिश अधिक मजबूत होती है .....मेरी भी एक ख्वाहिश थी की हाथों में मेहँदी ........
पैरों में पायल ..........
और ना जाने क्या -क्या ...पर वक़्त के दरवाज़े पर आकर सब कुछ बिखर गया .....हमने कभी धोखा नहीं किया किसी के साथ अपने  पूरे जीवन में और जिंदगी के आखिरी दम भी नहीं करुँगी .....अलविदा ...

Monday, 2 July 2012

प्रेम और प्रीत को मिलन की आवश्यकता नहीं पड़ती ,वो तो इन सब से कही दूर होता है ..
बस लोगो को समझने में जरा देर हो जाती है .....
एक आदमी के जीवन में प्यार एक ही बार होता है और वही उसके जीवन का आखिरी प्यार भी होता है ....
प्यार आत्माओं का मिलन होता है ,ये जरुरी नहीं की सामने वाला भी आप से प्यार करे ....
आप करते हो यही काफी है आपके लिए ।...
तुमने हद की अपने क्रोध की ,
अब मेरी हद देखो तुमसे प्यार करने की ...