Pages

Thursday, 11 October 2012

सिसकती जिंदगी

हाँ मै तुमसे प्यार करती हूँ ,तुम्हारी हर सांस में बसना चाहती हूँ .......तुम मेरे ख्वाब ,जिंदगी, जरुरत ,मेरा आवरण वो सब कुछ हो जो मुझे जीने का सहारा देती है 
मै नहीं चाहती कि कोई भी परछाईं मेरी यादों को मुझसे छीन ले जाएँ ......
मै वो हर परछाईं को कैद कर लेना चाहती हूँ जो तुमसे जुडी है ..........
तुम मेरी जिंदगी हो ...................................................prachi

Friday, 14 September 2012

आज का दौर

आज के इस दौर ने हर शै को महंगा कर दिया ,
कीमते ऐसी बढ़ी कि इन्सां को सस्ता कर दिया .
हम तो समझे थे कि यादों का सफ़र अब थम गया ,
रात एक तस्वीर ने यादों को ताजा  कर दिया ....
   

आप की शायद यह ख्वाहिश थी कि हो मेरी शिकस्त ,
लीजिये खुद को हरा कर उन का अरमान पूरा कर दिया .....

Wednesday, 22 August 2012

तुम से जीत नहीं पायेंगे ........

तुम मेरी रूहों में समाये हो मेरी परछाईं हो मेरी जिन्दगी हो ....हम तुम्हारे बिना नहीं रह सकते ......
और न ही रहना चाहते है ...काश ................हम फिर से 

Thursday, 16 August 2012

तमन्ना

एक जिन्दा लाश ....
चलो एक बार फिर सब गिले शिकवे मिटा दे , तुम तुममे रहो और मै कौन हूँ ये याद ना रखो .
तमन्नाओं की फेहरिस्त में बस एक यही आखिरी आरजू है ..तुम आसमान की उन बुलंदियों को पाओ जो सिर्फ तुम्हारे लिए ही बनी है .
मै तो होकर भी नहीं हूँ इस दुनियां में नहीं भी हूँ और हूँ भी जिन्दा भी हूँ  भी और नहीं भी ..
कहते है न विशवास एक मजबूत डोर होती है ,और जब वही टूट जाये तो फिर क्या जीना और क्या मरना ।
हम अपने को अब कोई सफाई नहीं देगे और न ही कोई फ़रियाद .क्योंकि जो मेरी तकदीर में नहीं उसके पीछे भागने से क्या फायदा  ...
    

Wednesday, 15 August 2012

kuch sujha nahi

क्या मेरी किसमत इतनी ख़राब थी जो मुझे ये सिला मिला ...एक जमाना था जब मुझे अपनी किसमत पर नाज़ होता था पर अब लगता है क्यों आखिर मै आई ही क्यों .....खैर जब मेरे रहने या न रहने से किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ता तो क्या फायदा मै रहूँ या न रहूँ ...........मै अपने पापा मम्मी की बहुत लाडली थी पर आज वो दोनों ही नहीं है मेरी जिंदगी में ......
मन में जब बहुत कैफियत होती है तब मै यहाँ लिखकर अपने मन को तसल्ली दे देती हूँ ........शायद अब ये भी नहीं हो पायेगा .....

Saturday, 11 August 2012

आइना जिसके सामने अपने गमो से सामना किया जा सकता है ,अगर ये आइना भी साथ छोड़ दे औरों की तरह....तो  जिंदगी घुटन हो जाएगी ...
मै  तुम्हे अपना आइना समझ बैठी थी ये मेरी भूल थी क्योंकि दीवार या पत्थर कभी आईने का रूप नहीं ले सकते ....
...शायद हम कही गलत हो गए या फिर तकदीर का कुछ और फैसला था पता नहीं .....
मैंने कभी किसी को अपनी तरफ से कोई नुकसान नहीं पहुँचाया ...पर शायद कोई अनजाने में गलती हो गयी हो जिसका खामियाजा हम अपनी इस जिंदगी तक तो भुगतेंगे और यही मेरी सजा है 

Sunday, 29 July 2012

जिंदगी और मौत किसी का मोहताज़ नहीं होती उस जब आना होता वो बिना दस्तक  दिए ही प्रवेश कर जाती है ....
तुमसे मिलने या जीवन में आने के पहले मुझे कुछ भी पता नहीं था की चाहत क्या होती है ..पर तुमने मुझे वो अहसास दिलाया जिसके लिए तुम्हारा तहे दिल से शुक्रिया ..
माँ- बाप के जाने के बाद जीने  का मकसद कही पीछे छूट गया था पर तुम्हारे साथ मुझे एक मकसद भी मिला
तुम्हे हो या ना हो पर मे जानती हूँ तुम मेरे लिए कितना महत्व रखते हो ...
अब जीवन रहे न रहे कोई गम नहीं बस तुम्हारा साथ ही काफी है .....साथी जीवन जीने के लिए

Monday, 23 July 2012

मै क्या लिखू और किन शब्दों में लिखू ..आज मेरे पास कुछ भी तो नहीं ,मैंने जो सपने देखे थे वो सब चूर हो गए जीने का मकसद भी कही गुम  हो गया ...वो कहते है ना जब पास में कुछ भी न हो तो इंसान निडर हो जाता है क्योकि उसके पास न तो कुछ खोना होता है और न ही कुछ पाना .....
ज़िन्दगी पहले भी थी और शायद आगे भी होगी पर मकसद नहीं होगा ......
उस ज़िन्दगी में तुम्हारा नाम नहीं होगा मेरा नाम नहीं होगा .....
सुना है सत्य को किसी ने नहीं देखा पर मानते सभी है शायद वही सत्य हूँ और जिंदा सत्य हूँ ...बस अपनाने की जरुरत थी ..पर शायद उस ऊपर वाले को ये ख़ुशी भी रास नहीं आई ....

Wednesday, 11 July 2012

कल हो ना हो क्या पता और किसे पता .......

ख्वाब और ख्वाहिशो में ख्वाहिश अधिक मजबूत होती है .....मेरी भी एक ख्वाहिश थी की हाथों में मेहँदी ........
पैरों में पायल ..........
और ना जाने क्या -क्या ...पर वक़्त के दरवाज़े पर आकर सब कुछ बिखर गया .....हमने कभी धोखा नहीं किया किसी के साथ अपने  पूरे जीवन में और जिंदगी के आखिरी दम भी नहीं करुँगी .....अलविदा ...

Monday, 2 July 2012

प्रेम और प्रीत को मिलन की आवश्यकता नहीं पड़ती ,वो तो इन सब से कही दूर होता है ..
बस लोगो को समझने में जरा देर हो जाती है .....
एक आदमी के जीवन में प्यार एक ही बार होता है और वही उसके जीवन का आखिरी प्यार भी होता है ....
प्यार आत्माओं का मिलन होता है ,ये जरुरी नहीं की सामने वाला भी आप से प्यार करे ....
आप करते हो यही काफी है आपके लिए ।...
तुमने हद की अपने क्रोध की ,
अब मेरी हद देखो तुमसे प्यार करने की ...

Sunday, 17 June 2012

जुगनू को तलाशा एक पत्थर के शहर में

मैंने जुगनू को तलाशा था इन"' पत्थरों"" के शहर में ,
पर शायद उसे किसी और की तलाश थी .....दूसरों 
जुगनू जो अपनी चमक से हमेशा दूसरों के भी घरों को रोशन करता है ..सपनों के शहर में कही खो गया या यूँ कहिये कि फलक को पाने की जिद में बहुत आगे निकल गया ......

Saturday, 16 June 2012

एक उम्मीद और एक आस

जिंदगी में ठहराव जरुरी होता है ,मुझे ख़ुशी है की तुमने जिंदगी में ठहरना जान लिया ..
तुम्हारे लिए ये जानना जरुरी है कि मै  कोई हवा नहीं और न ही कोई छलावा ...
तुमने हमेशा मेरे अस्तित्व को झकझोरा और हमेशा मुझे गलत साबित किया ,
क्या किसी से प्यार करना गलत है ..तुमने मुझे कभी समझने की कोशिश ही नहीं की ...खैर जैसी तुम्हारी मर्जी मै आज भी .........और जीवन के आखिरी दम तक ...........रहूंगी ...

बात बस जरा सी थी और तुम बिछड़ गए

तुम मेरे लिए सब कुछ हो पर शायद ये बात तुम्हे नहीं मालूम ,
तुमने हमेशा मेरे अस्तित्व को झुठलाया मुझे न समझने की कसम खा ली .........मुझे ये जान कर ख़ुशी हुयी की तुमने जिंदगी में ठहरना जान लिया ..तुम अपने जीवन में सदैव खुश रहो इससे अधिक मुझे कुछ नहीं चाहिए ,पर मेरे लिए तुम आज भी हो और जिंदगी रहते तक रहोगे ......

Monday, 19 March 2012

उम्मीद की आस

हां मुझे उम्मीद है की तुम उन बुलंदियों को जरुर  छू लोगे ,
चाहत से परे तुम जीवन को सवार लोगे .....
आसमान के दामन से सितारों को तोड़ लाओगे .....r
पर जब भी पलट कर देखोगे मुझे वही पाओगे ..!

Friday, 16 March 2012

khwab jo aankho me hai

इम्तहान इतने  कठिन होते है ये मै अब समझने लगी हूँ, ख्वाबो को सजाना कभी आसान  लगता है तो कभी कठिन कभी नींद पलकों पर होती है तो कभी झरोखों से बाहर ,
कभी धूप नर्म लगती है तो कभी सखत ,d
कभी वो अपना लगता है तो कभी ......
कभी शाम न होने की बात करता है तो कभी रोशनी ही ले जाता है ...
पर शायद इसी को प्यार कहते है 

Wednesday, 14 March 2012

mujhe waqt se milana hai

""""तुम कहते हो मै tumase नफ़रत करता हूँ पर मै kahati hoon nahi ,
तुम कहते हो तुम्हारा अस्तित्व क्या है मै कहती हूँ तुम ,
तुम kahate हो tum झूठी हो mai kahati hoon naa
तुम बुलंदियों को छूना चाहते हो मै तुम्हारे saath गुरबत में भी खुश हूँ ,
तुम वक़्त को अपनी मरजी से चलाते हो और मै ...उसी वक़्त से  मिलना चाहती हूँ .......

Tuesday, 13 March 2012

""जुनू -पसंद है दिल और तुझ आने में ,
बदन को नाव और लहू को चिनाब कर देगा ,
मै सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊंगी ,
और वो झूठ मानकर लाजवाब कर देगा ""'.......  परवीन शाकिर 

Monday, 12 March 2012

tum aur mai

 हम ढूंढते है तुम्हे अपने ही खयालो में ,पर तुम तो मेरे सांसो में बसे हो
जिस तरह सांस के बिना जीवन नहीं वैसे ही तुम्हारे बिना कोई वजूद नहीं .
अपने आप को स्वयं ही विभाजित किया कई टुकड़ो में ,
खामियाजा है जो भरना है इस jinda laash को ...