आज के इस दौर ने हर शै को महंगा कर दिया ,
कीमते ऐसी बढ़ी कि इन्सां को सस्ता कर दिया .
हम तो समझे थे कि यादों का सफ़र अब थम गया ,
रात एक तस्वीर ने यादों को ताजा कर दिया ....
आप की शायद यह ख्वाहिश थी कि हो मेरी शिकस्त ,
लीजिये खुद को हरा कर उन का अरमान पूरा कर दिया .....